फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   former minister Haji Yaqoob son Bhura in jailed Bhura associates made reel and it go viral meerut

यूपी: 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर', पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे साथी ने रील बनाकर की वायरल

Sat, 12 Sep 2026 12:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 12 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

मेरठ जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के भाई शहजाद मेवाती साथियों समेत गए थे। इस दौरान इन लोगों ने रील बनाकर पोस्ट की। सोमवार की देर रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पड़ोसी असलम पहलवान के घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
former minister Haji Yaqoob son Bhura in jailed Bhura associates made reel and it go viral meerut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भूरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

धमकी और फायरिंग करने के मामले में मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के भाई शहजाद मेवाती साथियों समेत जेल के बाहर नजर आए। उन्होंने जेल के बाहर “एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर” जैसे गानों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन


मामला एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति तक पहुंचा तो उन्होंने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल थाना पुलिस ने शहजाद मेवाती और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के बाहर का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक जेल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। पीछे जेल की ऊंची दीवारें और मुलाकात के लिए इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में बज रहा हरियाणवी गाना
वीडियो में हरियाणवी गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं-''एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर।'' एसपी सिटी ने बताया कि हाजी याकूब कुरैशी के जेल में बंद जेल में बेटे फिरोज उर्फ भूरा से मिलने के लिए जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती का भाई शहजाद मेवाती अपने साथियों के साथ गया था। 

 

जिसने टशनबाजी दिखाने के लिए रील बनाई। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शहजाद मेवाती के साथ वायरल वीडियो में कौन-कौन है, इसकी पहचान कराई जा रही है। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अदनान नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे, चला रहा मोबाइल
मेरठ के कोतवाली के सराय बहलीम में असलम पहलवान को धमकी देने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के जेल जाने के बाद अब पुलिस उसके साथी अदनान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

 

अभी पुलिस को अदनान का सुराग नहीं लगा है। जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अदनान मोबाइल चला रहा है और पुलिस उसको पकड़ नहीं पा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दो अज्ञात की पहचान भी वीडियो के माध्यम से की जा रही है।

यह था मामला
मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के सराय बहलीम इलाके में बीते सोमवार की देर रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पड़ोसी असलम पहलवान के घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद एक फोन कॉल से शुरू हुआ था। सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज के बेटे असलम पहलवान और पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के बीच किसी बात को लेकर मोबाइल पर वीडियो कॉल के दौरान तीखी बहस और गाली-गलौज हो गई थी। इस बातचीत के दौरान असलम के साथी अकबर ने भी भूरा को जवाब दे दिया था। इसी बात से रंजिश मानते हुए आरोपी भूरा अपने कुछ साथियों के साथ देर रात असलम पहलवान के घर पहुंच गया।

आरोपियों के हाथों में थीं पिस्टल
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त असलम पहलवान घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि आरोपियों के हाथों में पिस्टल थीं और वे घर के अंदर तक घुस आए। अचानक हथियारों से लैस लोगों के घर में आ धमकने से परिवार के सदस्यों में भारी दहशत फैल गई। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें खुलेआम गोली मारने की धमकी दी। डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी फोन पर असलम पहलवान को दी जिसके बाद कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed