फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Minister Haji Yakub Qureshi released to Sonbhadra Jail and, now will reached at Meerut from Lucknow

Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को लेकर बड़ा अपडेट, समर्थक बेसब्री से कर रहे इंतजार, परिजन भी बेहद खुश

Fri, 01 Sep 2023 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी 235 दिन बाद आज अपने घर पहुंच जाएंगे। बताया गया कि सोनभद्र जेल से रिहाई के बाद लखनऊ पहुंचे और अब वहां से शुक्रवार शाम तक मेरठ पहुंच जाएंगे। उनके समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Former Minister Haji Yakub Qureshi released to Sonbhadra Jail and, now will reached at Meerut from Lucknow
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी शुक्रवार रात तक मेरठ आ जाएंगे। बृहस्पतिवार को सोनभद्र जेल से रिहाई के बाद वह लखनऊ चले गए। अभी लखनऊ में हैं। शाम तक मेरठ पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 
बताया गया कि 21 अगस्त को याकूब को गैंगस्टर और अदालत की अवमानना मुकदमे में जमानत मिली थी। वहीं, पूरे 235 दिन बाद याकूब को जेल से रिहाई मिली है। जेल से रिहा होने के बाद मेरठ में उनके परिजन और समर्थक याकूब के घरवापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

21 अगस्त को कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। जमानत के बाद भी याकूब कुरैशी जेल से रिहा नहीं हुए थे। याकूब को इसी साल जनवरी में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसके बेटों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ मेरठ के खरखौदा थाने में गैंगस्टर एक्ट मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed