फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Lance Naik and his friend arrested for throwing fire at restaurant operator

Meerut News: रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंकने वाले पूर्व लांसनायक और उसका दोस्त गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former Lance Naik and his friend arrested for throwing fire at restaurant operator
देहरादून/मेरठ। चिकन कम देने पर रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंकने के आरोप में पुलिस ने सेना के पूर्व लांसनायक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक राय होकर अपराध करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने अपने नाम गौरव चौहान निवासी मटौर सरधना मेरठ और सुंदर निवासी सकरार भिवानी हरियाणा बताए। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। गौरव पिछले साल राजपूत रेजीमेंट से बतौर लांस नायक सेवानिवृत्त हुआ है। आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अशोक सेन निवासी गुरुनानक एन्क्लेव, प्रेमनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दो युवक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराकर घर ले गए थे। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस रेस्टोरेंट पर आए और चिकन के पीस कम होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उनकी पत्नी पर तानते हुए फायर कर दिया। गनीमत रही कि उन्होंने समय रहते युवक का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। अशोक ने प्रेमनगर थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed