{"_id":"64862c98d7b176cf8a0d69b6","slug":"former-governments-neglected-farmers-bjp-gave-them-respect-srichand-sharma-meerut-news-c-14-1-mrt1006-246118-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व की सरकारों ने की किसानों की उपेक्षा, भाजपा ने दिया सम्मान : श्रीचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व की सरकारों ने की किसानों की उपेक्षा, भाजपा ने दिया सम्मान : श्रीचंद शर्मा
Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पूर्व की सरकारों में किसानों के बारे में कोई नहीं सोचता था। भाजपा सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देने के साथ-साथ फ्री बिजली देने का भी काम किया। आज किसान से लेकर हर वर्ग खुशहाल है। ये बात रविवार को भाजपा के महासपंर्क अभियान के अंतर्गत शास्त्रीनगर के रंगोली मंडप में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य वक्ता एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कही।
श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को बड़े लाभ मिले हैं। पहले गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लगती थी, उज्जवला योजन से आज घर-घर सिलिंडर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ लोगों का अपने घर का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया है। शौचालय योजना से नौ करोड़ घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। एक जनवरी 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी नलकूप किसानों के बिजली बिल में 50 फीसदी की छूट प्रदान की थी, इस साल फरवरी में पेश किए गए बजट में सरकार ने किसानों को बिल में सौ फीसदी छूट दी है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इन सभी योजनाओं से अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ कृषि और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उत्थान में मदद मिली है। ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा अब हमारी ट्रिपल इंजन सरकार बन गई है, विकास कार्यों को और गति मिलेगी, जल्द ही छूटे कार्य पूरे कराए जाएंगे। सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, महेश बाली, प्रदीप कपूर, चरण सिंह लिसाड़ी, सीमा श्रीवास्तव, ममता मित्तल डॉ. रवि प्रकाश, अरुण वशिष्ठ, प्रधानाचार्य सुनील भड़ाना, रविश अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।