Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former General Secretary's associate arrested in attack on Meerut college student

Meerut News: मेरठ कॉलेज के छात्र पर हमले में पूर्व महामंत्री का साथी गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Former General Secretary's associate arrested in attack on Meerut college student
मेरठ कॉलेज के छात्र पर हमले में पूर्व महामंत्री का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के छात्र विजित तालियान पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस का शांति भंग में चालान कर दिया है, जबकि दूसरे आरोपी छात्र संघ के पूर्व महामंत्री चीकू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मारपीट में चीकू भी घायल हो गया था। वहीं, कुछ छात्रों ने लालकुर्ती थाने में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में ठीक से कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
सरधना के छुर गांव निवासी विजित तालियान के मुताबिक शुक्रवार रात पूर्व महामंत्री ने फोन कर आधे घंटे में हत्या करने की धमकी दी थी। बाद में नशे की हालत में आरोपी अपने साथी के साथ बेगमबाग स्थित विजित के फ्लैट के पास पहुंचा। यहां मौजूद छात्रों ने पूर्व महामंत्री और उसके एक साथी को पकड़ लिया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे। पुलिस ने पूर्व महामंत्री और उसके साथी प्रिंस निवासी गंगानगर को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनो को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चीकू दोबारा हमला करने के लिए आया। यहां मौजूद छात्रों ने फिर से घेराबंदी कर आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया। विजित ने हमला करने का आरोप लगाया था, वहीं मारपीट में चीकू भी घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीकू का उपचार चल रहा है। वहीं, उसके साथी प्रिंस निवासी गंगानगर का चालान किया गया। वहीं, विजित तालियान पक्ष की ओर से छात्र लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो तो एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed