फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former follower's son did theft in the inspector's house

पूर्व फॉलोवर के बेटे ने की थी दरोगा के घर में चोरी

Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former follower's son did theft in the inspector's house
पूर्व फॉलोवर के बेटे ने की थी दरोगा के घर में चोरी
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में महिला दरोगा रंजीता सैनी के बंद मकान में हुई चोरी का मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया गया। यह वारदात पूर्व फॉलोवर के बेटे गोविंदा ने अंजाम दी थी। पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
मुरादाबाद निवासी रंजीता सैनी यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में महिला थाने में तैनात हैं। नौ जनवरी की रात जब वह अपने घर गई थीं तो चोरों ने पुलिस लाइन स्थित उनका बंद मकान खंगाल दिया। अगले दिन घर पहुंचने पर उन्हें वारदात का पता चला और सिविल लाइन थाने में केस पंजीकृत कराया गया। कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक कैमरे में वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन

कैमरे में एक संदिग्ध बोरे में सामान भरकर रिक्शा में जाता दिख रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए और जल्द सफलता भी मिल गई। पुलिस ने आरोपी गोविंदा पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी ईशापुरम थाना गंगानगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी गोविंदा के पिता पूर्व में फॉलोवर थे, इसलिए पुलिस लाइन में उनके बेटे का आना जाना था। इसी का लाभ उठाकर उसने बंद मकान में चोरी की वारदात की। बताया जा रहा है कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed