{"_id":"6973e3ae4ad149dfa1026bdf","slug":"former-councillor-accused-of-beating-youth-with-sticks-video-goes-viral-meerut-news-c-72-1-mct1010-147675-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व पार्षद पर युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व पार्षद पर युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मेरठ। सुभाष बाजार में परिधान साड़ी के मालिक और भाजपा के पूर्व पार्षद गौरव परिधान पर एक मुस्लिम युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें गौरव के साथ ही भीड़ युवक की पिटाई कर रही है। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश है। वहीं मामला सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस पर भी मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गौरव परिधान की दुकान के सामने काम करने वाले एक युवक संदीप को एक युवक ने तेज गति से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे संदीप की पसली और रीढ़ की हड्डी में चोट आई। इसके बाद गौरव परिधान और उनके साथियों ने मिलकर उस युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। भीड़ द्वारा की गई इस पिटाई में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और खून भी बहने लगा। घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बुढ़ाना गेट चौकी और फिर कोतवाली थाने पर एकत्र हो गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गौरव की दुकान के सामने यह घटना हुई। घायल युवक का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर गौरव नामदेव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि युवक ने शराब पीकर अभद्रता की थी और वायरल हो रहा वीडियो एडिट किया गया है।