फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former CM's birthday will be celebrated as 'Kama Bolta Hai' Day

‘काम बोलता है’ दिवस के रूप में मनाएंगे पूर्व सीएम का जन्मदिन

Tue, 30 Jun 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Former CM's birthday will be celebrated as 'Kama Bolta Hai' Day
‘काम बोलता है’ दिवस के रूप में मनाएंगे पूर्व सीएम का जन्मदिन
विज्ञापन

मेरठ। एक जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाई 'काम बोलता है' दिवस के रूप में मनाएंगे। सातों विधानसभाओं में साइकिल चलाकर गांव-गांव अखिलेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और विकास पुस्तिका बाटेंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने बैठक की और पत्रकारों से भी बात की।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से किसानों के बकाया गन्ने के भुगतान की मांग करती है। पेट्रोल-डीजल पर बढ़े पैसे वापस मांगने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में बड़ा आंदोलन करेंगे। राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देंगे। कहा कि मेरठ की कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटेंगे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, विधायक रफीक अंसारी, विपिन मनोठिया, संजीव गुप्ता, आदिल चौधरी, दीपक गिरी, राजीव पूनिया, संजीव यादव और जितेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

एक गुट ने की बैठक, दूसरे ने मनाया राम गोपाल यादव का जन्मदिन
मेरठ। जिले में सपाई दो फाड़ हैं। जहां एक गुट ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की, वहीं दूसरे गुट ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का 74वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह के नेतृत्व में शिवाजी चौक स्थित प्रेम निवास व शिवाजी रोड स्थित अनाथालय में भोजन वितरित किया। बेगमपुल व रजबन में भी गरीबों को भोजन व मास्क वितरित किए गए। इस दौरान पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकी, पूर्व राज्यमंत्री अय्यूब अंसारी, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अब्बास, पूर्व राज्य मंत्री इसरार सैफी, हिफजुर्रहमान अंसारी, बाबर चौहान खरदौनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने वीडियो कॉलिंग कर जाना कार्यकर्ताओं का हाल
मोदीपुरम। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के फोन पर वीडियो कॉलिंग कर उनका हाल जाना। पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने बताया कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके फोन पर वीडियो कॉलिंग की। सपा कार्यकर्ताओं का हाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री का फोन आने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed