फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Formation of a small state will accelerate development: Satyapal Yadav

छोटे राज्य के गठन से तेजी से होगा विकास : सत्यपाल यादव

Sat, 05 Sep 2026 10:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 05 Sep 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Formation of a small state will accelerate development: Satyapal Yadav
चैंबर ऑफ कॉमर्स में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के समारोह में उठी अलग राज्य की मांग
विज्ञापन

महत्वपूर्ण न्यूज.
- आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा की ओर से चैंबर ऑफ कॉमर्स में पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग को लेकर भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

सम्मेलन में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी और क्षेत्रफल को देखते हुए अलग पश्चिम प्रदेश का गठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छोटे राज्य के गठन से प्रशासन जनता के अधिक करीब पहुंचेगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और त्वरित न्याय जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय संगठन मंत्री ओमबीर सिंह वीरवाल ने आंदोलन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

मेरठ हाईकोर्ट संघर्ष समिति के बार अध्यक्ष केपी शर्मा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग किसी क्षेत्र के विरोध में नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और जनता के अधिकारों के लिए है।


सत्यपाल सिंह यादव, कर्नल सुधीर कुमार, ओमबीर सिंह वीरवाल और केपी शर्मा सहित उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत करने तथा पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed