फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forget about drinking water, there is no water here even for bathing and washing clothes

Meerut News: पेयजल तो भूल जाइये, यहां नहाने और कपड़े धोने का भी पानी नहीं

Sun, 13 Apr 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Forget about drinking water, there is no water here even for bathing and washing clothes
मेरठ। शहर में पर्याप्त पानी आपूर्ति करने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। पेयजल तो भूल जाइये, लोगों को नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी तक नसीब नहीं है। शनिवार को सुभाषनगर और हासिमपुरा के लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा किया। लोगों का कहना कि हालात बहुत खराब हैं। बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल भेजना पड़ रहा है। सूचना पर स्थानीय पार्षद पवन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और निगम अफसरों को फोन करके इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

वार्ड-29 सुभाषनगर और हासिमपुरा में करीब 20 हजार की आबादी रहती है। दोनों जगह पर एक सप्ताह से पानी नहीं है। इक्का-दुक्का घर में पानी आता है, वह भी इतना गंदा होता है, जिसका उपयोग न किया जा सके। लोगों को 200 मीटर दूर जाकर नलकूप से पानी लाना पड़ रहा है। दिन निकलते ही लोग पहले अपने परिवार के लिए नलकूप से पानी लाते हैं और फिर काम पर जाते हैं। पेयजल ही नहीं, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा। इससे परेशान होकर शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन

पार्षद ने लोगों को शांत कर दिया और घर-घर पर जाकर लोगों से पानी की व्यवस्था के बारे में पूछा और उनकी वीडियो बनाकर निगम अधिकारियों को भेजी। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर पानी की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह अपने क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। निगम क्षेत्र के लोगों के लिए पानी की व्यवस्था ही नहीं कर पाएगा तो उसमें ताला लगाना पड़ेगा। महाप्रबंधक जल एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि सुभाषनगर में पानी की समस्या का जल्द निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले ओवरफ्लो, कॉलोनी में भरा पानी
मेरठ। बरसात से पहले ही नाले ओवरफ्लो होने के चलते कॉलोनियों में पानी भर रहा है। रुड़की रोड स्थित तिरुपति गार्डन के बाहर नाला ओवरफ्लो है। जिसके चलते कॉलोनी में पानी भर रहा है। इसको लेकर लोगों ने निगम अफसरों को फोन करके शिकायत भी की है। इसके बावजूद वहां पर नाले की न सफाई हुई और कॉलोनी में पानी की समस्या का समाधान हुआ। मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा बक्सर में सड़क के किनारे नाला ओवरफ्लो होने के चलते जलभराव हो रहा है। जिसके चलते लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। इसके अलावा रोहटा रोड, बागपत रोड व अन्य कई जगह पर जलभराव की समस्या नाले ओवरफ्लो के चलते है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि नालों की सफाई कराई जा रही है।


हल्की बारिश में खुली निगम की पोल
शुक्रवार रात हल्की बारिश हुई तो नगर निगम की पोल खुल गई। खैरनगर, बुढाना गेट और दिल्ली रोड सहित कई जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई। हालात यह है कि शनिवार को शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे। खटीक समाज वेस्ट यूपी उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रा खटीक ने कूड़े के ढेर के कई वीडियो और फोटो निगम अफसरों को भेजें। बारिश के चलते कूड़े से दुर्गंध आ रही है, जिससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर निगम गंभीर नहीं है। जलभराव और कूड़ा नहीं उठने के चलते निगम के प्रति लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed