{"_id":"63811e21fa0f7e7a773dc886","slug":"forest-department-team-protested-to-remove-encroachment-from-the-land-mawana-news-mrt6152201155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि से कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि से कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि से कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम का विरोध
परीक्षितगढ़। वन विभाग के अधिकारी शुक्रवार सुबह खादर क्षेत्र के गांव खानपुर गढ़ी में भारी पुलिस फोर्स के साथ विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा।
खादर क्षेत्र के गांव खानपुर गढ़ी में वन विभाग की 55 एकड़ भूमि है। जिस पर गांव खानपुर गढ़ी व अन्य गांव के लोगों ने वर्षों से कब्जा कर रखा है। वन विभाग के अधिकारी भूमि चिह्नित कर शुक्रवार को कई थानों की फोर्स व पीएसी के साथ पहुंचे। वन विभाग की टीम भूमि से जेसीबी के माध्यम से कब्जा हटाने लगी। पता लगने पर दर्जनों ग्रामीण व महिलाएं मौके पर पहुंच गए तथा कब्जा हटाने का विरोध करने लगे।
ग्रामीण गुरुदीप सिंह, त्रिलोक सिंह आदि किसानों ने बताया कि उक्त भूमि पर वर्षों से खेती बाड़ी करते आ रहे हैं। तहसील अभिलेखों में उक्त भूमि उनके नाम पर दर्ज है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी उनकी भूमि को अपना बताते हुए जबरन कब्जा करना चाहते हैं। कब्जा हटाने को लेकर वन विभाग व ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुई। विरोध बढ़ते देख वन विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और लौट गए।
विज्ञापन
वन विभाग के एसडीओ सुभाष चौधरी व वन क्षेत्राधिकारी जगन्नाथ कश्यप का कहना है कि गांव खानपुर गढ़ी में वन विभाग की 55 एकड़ भूमि है। जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों को जल्द कब्जा खाली करने की चेतावनी दी गई है। जल्द ही भूमि कब्जा मुक्त कराई जाएगी।