फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest department is running tiger protector awareness campaign

वन विभाग चला रहा बाघ रक्षक जागरूक अभियान

Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Forest department is running tiger protector awareness campaign
कालागढ़ में बाघ रक्षक अभियान के तहत नागरिकों को वन्यजीवों से बचाव के तरीके बताते वन अधिकारी। स
- बरसात के दिनों में वन्यजीव आबादी में कर रहे विचरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ की आबादी क्षेत्र में बाघ रक्षक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मानव वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए वन विभाग जनता को जागरूक कर रहा है।
बरसात के दौरान वनों में पानी भर जाने व अन्य कीट पतंगों के सक्रिय हो जाने से वन्यजीव जंगलों से बाहर का रुख कर लेते हैं। ऐसे में मानव वन्यजीव संघर्ष की आंशका बढ़ जाती है। गत वर्ष जुलाई माह में केन्द्रीय काॅलोनी में एक महिला को बाघ से घर में घुसकर हमला कर उसकी जान ले ली थी। जिसको लेकर वन विभाग अभी से सचेत हो गया है। अधिकारी व कर्मी कालागढ़ की नई काॅलोनी, केंद्रीय काॅलोनी आदि में बाघ रक्षक अभियान चला रहा है। जिसके तहत जनता को जागरूक करते हुए रात में घरों से बाहर नहीं निकलने व जंगलों के आसपास न जाने, घरों के आसपास सफाई रखने, शाम से सुबह तक घरों के आसपास बिजली का प्रकाश रखने आदि की सलाह दे रहा है।

- वन्यजीवों के नियंत्रण के लिए जनसहयोग आवश्यक
वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार के अनुसार कालागढ़ में बाघ, गुलदार व हाथी का विचरण बढ़ जाता है। जिससे यहां के नागरिकों के साथ वन्यजीव संघर्ष की घटना की संभावना हो सकती है। इस संघर्ष को कम करने के लिए गश्ती दलों के अलावा जनता का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed