फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forensic Expert Will Open 117 Secrets of Death In the poisonous liquor case

जहरीली शराब से हुई 117 मौतों का खुलेगा राज, पता चलेगा चुनाव से पहले साजिश थी या माफियाओं का धंधा

Wed, 13 Feb 2019 04:54 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Forensic Expert Will Open 117 Secrets of Death In the poisonous liquor case
जहरीली शराब से मौत
शराब कांड में 117 लोगों की मौतों का राज जानने के लिए मंगलवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) आगरा के तीन विशेषज्ञ मेरठ और सहारनपुर पहुंचे। इन विशेषज्ञों ने जहरीले केमिकल की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के साथ डॉक्टरों से बातचीत की।
विज्ञापन


जहरीली शराब में कौन सा केमिकल मिलाया गया, इसे जानने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। पुलिस ने सभी शवों का जहां पोस्टमार्टम कराया और जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। इन सभी विसरों की एफएसएल आगरा या लखनऊ भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


लेकिन विसरा रिपोर्ट आने में समय लगेगा। इसके चलते उससे पहले सरकार जानना चाहती कि आखिर शराब कांड के पीछे कोई साजिश तो नहीं। एक जगह शराब बांटी गई, उसको अलग-अलग लोगों ने वितरित किया, जिससे लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट हो गया कि एक ही जहरीला केमिकल मिलाया गया है, जिसने इतने लोगों की जान ली है। इसके चलते आगरा एफएसएल के तीन विशेषज्ञों को बुलाया गया। जिन्होंने इन लोगों का उपचार करने वाले डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ ही इन लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी। पुलिस का दावा कि कई महत्वपूर्ण जानकारी इन विशेषज्ञों को मिली है, जिसकी रिपोर्ट वह शासन को भेजेंगे।


साजिश या शराब माफिया का धंधा
शराब कांड में 117 लोगों की मौतों का जिम्मेदार कौन है, जिसकी जांच अलग-अलग चल रही है। पुलिस ने जहरीली शराब बांटने और तैयार करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सवाल बड़ा है कि चुनाव से पहले यह साजिश है या फिर शराब माफियाओं का धंधा। इसकी जांच करने के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed