{"_id":"69385b30d08448ef9909471c","slug":"for-not-giving-dowry-the-married-woman-was-beaten-half-to-death-and-thrown-on-the-road-a-complaint-was-lodged-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110668-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज न देने पर विवाहिता को अधमरा कर सड़क पर फेंका, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज न देने पर विवाहिता को अधमरा कर सड़क पर फेंका, दी तहरीर
विज्ञापन
सरधना। ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट के बाद थाने पहुंची पीड़ित विवाहिता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव निवासी मासूमा जहरा पुत्री अली कौसर ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटा और सड़क पर फेंक दिया। विवाहिता के पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता भी तोड़ दिया।
मासूमा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में गाजियाबाद के चित्रगुप्त विहार संजय नगर में हुई थी। ससुराल वाले कथित रूप से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त थे। विरोध करने पर विवाहिता के साथ लगातार मारपीट करते रहे। आरोप है कि कुछ समय पहले उसके गर्भपात का प्रयास भी किया गया। लंबे समय से आरोपी दहेज के रूप में कार और नकदी की मांग कर रहे थे। जान का खतरा देखते हुए मासूमा काफी समय से मायके में रह रही थी।
बीते सोमवार को ससुराल वालों ने माफी मांगकर उसे साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में उसे बेरहमी से पीटा और हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। विवाहिता किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। मंगलवार को मासूमा ने खिर्वा जलालपुर थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।