फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For not fulfilling the demand of the car, the married woman was evicted from the house by giving triple talaq.

दहेज का लालच: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Wed, 01 Sep 2021 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Sep 2021 02:09 AM IST
सार

बताया गया कि मारपीट करते हुए धमकी दी कि ब्रेजा कार के लिए 10 लाख रुपये दिला दो, नहीं तो घर से निकाल देंगे। पति ने सभी के सामने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
For not fulfilling the demand of the car, the married woman was evicted from the house by giving triple talaq.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के मवाना में शादी के 10 माह में ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता मवाना थाने में तहरीर लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे महिला पुलिस चौकी भेज दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला तिहाई वलीपुरा निवासी सिदरा मंगलवार को थाने में तहरीर लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर, 2020 में नाजिम चौक होटल वाली गली दादरी गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। उसकी बेवा मां ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वालों का कहना था कि एसयूवी कार नहीं मिली। जिस पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 29 अगस्त को पति, सास, ससुर, ननद व देवर ने दबाव बनाया कि कार के 10 लाख रुपये लेकर आओ, नहीं तो घर से निकाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर मायके से परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। जिनके सामने पति ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए धमकी दी कि ब्रेजा कार के लिए 10 लाख रुपये दिला दो, नहीं तो घर से निकाल देंगे। पति ने सभी के सामने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने विवाहिता को महिला पुलिस चौकी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed