{"_id":"61200bd28ebc3e21885423a0","slug":"for-not-fulfilling-the-demand-of-car-and-four-lakh-rupees-the-married-woman-was-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-kithor-news-mrt552669225","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

खरखौदा। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घायल कर दिया। पति ने मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी दी है। पीड़िता ने खरखौदा थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी रीमा पुत्री अताउल्लाह के अनुसार, उसका विवाह जून, 2018 में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ला निवासी शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे यातनाएं दे रहे हैं। पति और ससुराल वाले गाड़ी व चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विवाहिता ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि पति शान मोहम्मद ने उसका नग्न अवस्था में वीडियो बनाया तथा तलाक देने की धमकी दी। जेठ ने भी उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। उसके बाद मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता घायल अवस्था में मायके पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसमें बाद में विवाहिता का पिता उसे घायल अवस्था में लेकर थाना पहुंचा। पीड़िता ने पति शान मोहम्मद, सास शकीला, ननद रसीना, नगीना, फरहीना, देवर मोहसिन, जेठ मोहम्मद व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।