{"_id":"592891974f1c1b64035378b3","slug":"for-choturaam-lock-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम कॉलेज में तालाबंदी करने वालों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम कॉलेज में तालाबंदी करने वालों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में तालाबंदी करने के मामले में 60 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कॉलेज के निदेशक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। आरोपियों में समाजवादी छात्रसभा के छात्रनेता भी शामिल हैं।
17 मई को संस्थान में सुबह की पाली में बीटेक, एमबीए, एमसीए की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से प्रस्तावित थी। लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा कुछ छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ण नहीं किये जाने के संबंध में कुछ बाहरी व कैंपस के मौजूद छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करते हुए संस्थान में तालाबंदी कर दी थी। छात्रों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए स्टाफ के कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। कॉलेज के डायरेक्टर ने मेडिकल थाने में तहरीर देते हुए एसएसपी और जिलाधिकारी के नाम भी एक शिकायती पत्र भेजा था। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि तहरीर के आधार पर समाजवादी छात्रसभा के छात्रनेता राजदीप विकल, आदेश प्रधान, आदित्य पंवार, अजय प्रताप, सलमान खान, विवेकानंद सिंह और 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा और मार्ग अवरोध करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।