फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Football: Spartan FC defeated Inter Meerut team

फुटबाल : स्पार्टन एफसी ने इंटर मेरठ टीम को हराया

Mon, 27 Apr 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Football: Spartan FC defeated Inter Meerut team
- जिला फुटबाल संघ की ओर से चल रही फुटबाल प्रीमियर लीग में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में जिला प्रीमियर फुटबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंटर मेरठ और स्पार्टन फुटबाल क्लब टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
स्पार्टन फुटबाल क्लब ने एकतरफा मैच में 3-0 से इंटर मेरठ की टीम को हराकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। स्पार्टन एफसी की जीत में अक्षय त्यागी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम की ओर से दो शानदार गोल किए और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. विरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत कराई। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि मंगलवार को अजेक्स फुटबाल क्लब और मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के बीच मुकाबला शाम 4:30 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed