फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Football: President's XI won the match 4-1 in a penalty shootout.

फुटबाल : प्रेजिडेंट इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से जीता मुकाबला

Sun, 26 Jul 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Football: President's XI won the match 4-1 in a penalty shootout.
- आईएमए की ओर से एसएमसीटी मैदान में हुआ मैच का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईएमए की ओर से रविवार को एलएलआरएम मेडिकल कालेज के एसएमसीटी मैदान में फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। रविवार को फाइनल मुकाबला प्रेजिडेंट इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें प्रेजिडेंट इलेवन की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से मुकाबला जीता।
मैच की शुरूआत में पहले हाफ में डॉ. भानु प्रताप सिंह ने शानदार गोल कर प्रेजिडेंट इलेवन को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में डॉ. रोहित कांबोज ने सेक्रेटरी इलेवन की ओर से बेहतरीन गोल दागकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दोनों टीम की ओर से खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया। आक्रामक खेल के बावजूद दोनों टीम बराबरी पर रहीं। अंत में पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से मैच का नतीजा निकाला गया। इसमें प्रेजिडेंट इलेवन की ओर से डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. पंकज राठौर, डॉ. भानु प्रताप सिंह और डॉ. संजीव त्यागी ने शानदार पेनल्टी गोल किए।
विज्ञापन

सेक्रेटरी इलेवन की ओर से डॉ. सौरभ अग्रवाल ने एकमात्र पेनल्टी गोल किया। इस प्रकार प्रेजिडेंट इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट 4-1 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्रजिडेंट इलेवन की ओर से कप्तान डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. पंकज राठौर, डॉ. संजीव त्यागी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. प्रियंक गर्ग, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. वीएन त्यागी, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. तरुण गोयल आदि शामिल रहे। सेक्रेटरी इलेवन की टीम में कप्तान डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. अमित, डॉ. विजय, डॉ. वैभव तिवारी, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार डॉ. सुमित उपाध्याय, गोल्डन बूट का पुरस्कार डॉ. भानु प्रताप सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed