फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog red alert...schools up to 12th standard closed

Meerut News: कोहरे का रेड अलर्ट...12वीं तक के स्कूल बंद

Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fog red alert...schools up to 12th standard closed
जलालाबाद में हाईवे क्षेत्र से कोहरे के बीच गुजरता वाहन। संवाद
26 घंटे कोहरे से जनजीवन प्रभावित, दो मीटर रह गई दृष्यता, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
विज्ञापन

- आज जिले में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल
-शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोहपर तीन बजे हुआ स्कूलों का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 26 घंटे से घना कोहरा छाने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।। बुधवार को घना कोहरा छाने से हाईवे पर दृष्यता घटकर केवल दो मीटर रही। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम विभाग ने जिले में बृहस्पतिवार को कोहरे का रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके चलते डीएम ने जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया।

कोहरे के साथ 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन ठंडी हवा और नमी के कारण लोगों को 10 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जिससे लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। घने कोहरे का सबसे अधिक असर सुबह और देर रात के समय देखने को मिला। बृहस्पतिवार को भी कोहरे का रेड अलर्ट की सूचना के बाद डीएम ने स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार से सर्दी और कोहरे के चलते स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया है। अब स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोहपर तीन बजे कर दिया है।
विज्ञापन

----
दिन में भी फॉग लाइट जलाकर निकले वाहन चालक
हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों, रोडवेज बसों और निजी गाड़ियों को बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। कई वाहन चालकों ने दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर किया। फिर भी आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोहरे में वाहन चालक बरतें ये सावधानी
-वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएं
-कोहरे में अनावश्यक यात्रा करने से बचें
-सड़क किनारे वाहन रोकते समय गाड़ी की पार्किंग लाइट जलाकर रखें
-सड़क पर चलते समय भी पार्किंग लाइट जलाएं
-वाहनों में फॉग लाइट का प्रयोग करें
----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 दिसंबर- 24- 4.2
12 दिसंबर- 23.6- 4.1
13 दिसंबर- 25- 6.4
14 दिसंबर- 25.2- 6.2
15 दिसंबर- 25.4- 6
16 दिसंबर- 25.2- 5.8
17 दिसंबर- 24- 4.3
नोट: तापमान नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
----
ठंड से बचाव को जलाए अलाव
जलीलपुर। क्षेत्र में बुधवार को घना कोहरा छाया रहने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। ठंड से बचाव के लिए दुकानदारों ने कई स्थानों पर अलाव जलाए। बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हुकम सिंह, रघुवर दयाल, रफीक अहमद आदि ने बताया इस सीजन में अब सबसे ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed