{"_id":"63f2864c2eee71b7bd0b00e7","slug":"fog-havoc-40-vehicles-collided-on-delhi-meerut-expressway-meerut-news-c-14-1-125656-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भिड़े 40 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भिड़े 40 वाहन
विज्ञापन
मेरठ/गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह आठ बजे अचानक घना कोहरा छा जाने से नाहल गांव के पास एक-एक कर 40 वाहन भिड़ गए। हादसे में 20 से ज्यादा वाहनों के चालक घायल हो गए।
घटना में रायबरेली निवासी कैंटर चालक हरिकेश को हालत गंभीर होने के कारण उसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर क्षतिगस्त वाहनों की एक किमी लंबी लाइन लग गई। जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवा कर वाहनों को किनारे लगवाया।
हादसे में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी के दामाद जहीन मदनी भी चोटिल हो गए। वहीं, पिता के साथ कार से दिल्ली जा रही मवाना निवासी युवती की प्रतियोगी परीक्षा छूट गई। हादसे में घायल वाहन स्वामियों की चीख-पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था बनाकर घायलों को मेरठ व गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भिजवाया।