फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flyovers will be built at Commissionerate Square and Jail Chungi Chowk.

Meerut News: कमिश्नरी चौराहे और जेल चुंगी चौक पर बनेंगे फ्लाईओवर

Fri, 25 Oct 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Flyovers will be built at Commissionerate Square and Jail Chungi Chowk.
मेरठ। शहर को जाम मुक्त करने के लिए मुख्य मार्गों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। कमिश्नरी चौराहे पर चार लेन फ्लाईओवर बनेगा। जेल चुंगी पर भी तीन लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। प्रशासन ने दोनों फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

शहर में वाहनों का दबाव होने के कारण हर मुख्य मार्ग पर जाम रहना आम बात हो गई है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद तो हर सड़क पर घंटों जाम लगता है। नागरिकों को जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्य मार्गों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भी प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को दिए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कमिश्नरी चौक और जेल चुंगी पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा है। कमिश्नरी चौराहे पर पांच मुख्य मार्ग मिलने के कारण यहां सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है। यहां पर जाम से राहत के लिए सर्किट हाउस से लेकर मवाना मार्ग तक 675 मीटर लंबा और चार लेन फ्लाईओवर बनेगा। इसकी लागत करीब 50 करोड़ रुपये आएंगी।
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे से ही होकर जा रहे विश्वविद्यालय मार्ग पर जेल चुंगी चौराहे पर भी यातायात का भारी दबाव रहने के कारण जाम की स्थिति रहती है। यहां जेल चुंगी चौराहे पर भी 60 करोड़ रुपए की लागत से 750 मीटर लंबा और तीन लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। दोनों ओवरब्रिज के बनने पर शहर में जाम की समस्या का काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग और उत्तर सेतु निगम से इन दोनों फ्लाईओवर के एस्टीमेट बनवाए गए हैं। प्रशासन ने दोनों प्रस्ताव शासन को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यातायात सुलभ होगा
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि जाम को देखते हुए दोनों फ्लाईओवर बनने बेहद जरूरी है। कमिश्नरी चौक और जेल चुंगी चौराहे पर पुल बनने पर यातायात सुलभ होगा। दोनों के प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजे गए हैं। इनकी मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed