फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flying of dreams will be easy...860 gave Atul Maheshwari scholarship exam

Meerut News: सपनों की उड़ान होगी आसान...860 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 06 Nov 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Flying of dreams will be easy...860 gave Atul Maheshwari scholarship exam
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर के ई-ब्लॉक में दूसरे चरण की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 हुई। इसमें 860 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राएं बेहद खुश नजर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से उन्हें उच्च शिक्षा में सहयोग मिलेगा और उनके सपनों को भी ऊंची उड़ान मिल सकेगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में दृष्टिहीन एवं अन्य श्रेणी के दिव्यांग छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देने पहुंचे। सुबह 9:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। दूरदराज क्षेत्र के परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे। सुबह 10:15 बजे प्रवेश करने की अनुमति दी गई। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांचे गए। उसके बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। अधिकतर परीक्षार्थियों को रीजनिंग और मैथ्स से जुड़े प्रश्न बेहतर लगे। इस आयोजन में शिक्षकों-शिक्षिकाओं सहित स्टाफ और मैनेजमेंट ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने इस पहल को सराहा
बेटी संग किठौर से पहुंचे किरणपाल सिंह ने बताया कि यह पहल अच्छी है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्हें परीक्षा में बैठकर एक पैटर्न का पता चलता है। तैयारी अच्छी होने पर छात्रवृत्ति भी प्राप्त होती है। कंकरखेड़ा के रजनीश ने बताया कि वह बेटे के साथ आए हैं। उसे छात्रवृत्ति मिल जाए तो उसे आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। मवाना के साबिर, शास्त्रीनगर के विकास सिंह ने भी इस आयोजन को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये बोेले परीक्षार्थी...
स्कूल से मिली जानकारी
- मुझे इस परीक्षा के बारे में स्कूल के शिक्षकों से जानकारी मिली। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा की तैयारी की। - आशीष, 12वीं

आसान आए प्रश्न
- आसान प्रश्न आए। परीक्षा के बारे में अखबार के माध्यम से पता चला। इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी। अब उसका फायदा मिला है। - प्रशांत, 12वीं

पेपर अच्छा गया
- मेरा पेपर काफी अच्छा गया है। ज्यादातर प्रश्न आसान लगे। पूरी उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिल जाएगी। - खुशी 12वीं

छात्रवृत्ति मिली तो बड़ी मदद मिलेगी
- मुझे इंटरनेट के माध्यम से परीक्षा की जानकारी हुई। इस बारे में सहपाठियों को भी बताया। पेपर सही गया है। छात्रवृत्ति मिली तो इससे बड़ी मदद मिलेगी। - अलवीरा, 10वीं

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता हूं
मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता हूं। अभी दसवीं में हूं। छात्रवृत्ति से मुझे आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। आर्यन-10वीं
बेहतर शिक्षा की उम्मीद
अखबार के माध्यम से परीक्षा की जानकारी मिली। छात्रवृत्ति मिलती है आगे बेहतर शिक्षा की उम्मीद बढ़ जाएगी। - हुमा, जाकिर कॉलोनी
जरूरतमंद बच्चों को अधिक लाभ
ऐसे आयोजन से जरूरतमंद बच्चों को अधिक लाभ मिलता है। छात्रवृत्ति मिलती है तो मैं और अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर सकूंगी। - सना, लकीपुरा
एक सप्ताह से कर रही थी तैयारी
- पहले मेरी सहेलियों ने यह परीक्षा दी थी। इस बार मैं भी एक सप्ताह से तैयारी कर रही थी। छात्रवृत्ति मिल जाए तो बेहतर होगा। - आफिया, शास्त्रीनगर
प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग करूंगी
इस परीक्षा के बाद छात्रवृत्ति मिलती है तो प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग करुंगी। - सानिया, शास्त्रीनगर
ज्ञानवर्धक रही यह परीक्षा

- यह परीक्षा काफी ज्ञानवर्धक रही। इसका अनुभव आगे काम आएगा। - जोया, इस्लामाबाद
खुद के मूल्यांकन का मिला अवसर

- इस परीक्षा से खुद का मूल्यांकन करने का भी अवसर मिला है। पहले परीक्षा में भीड़ को देकर डर लग रहा था। - अलीशा, लकीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed