फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood in Hastinapur, indefinite holiday in schools hit by flood, helpline number issued

Flood: हस्तिनापुर में बेकाबू हालात, बाढ़ की चपेट में आए स्कूलों में अनिश्चित अवकाश, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 13 Jul 2023 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

बिजनौर बैराज से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से हस्तिनापुर खादर क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं खतरे की स्थिति देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं बाढ़ की चपेट में आए स्कूलों में अनिश्चित कालीन अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Flood in Hastinapur, indefinite holiday in schools hit by flood, helpline number issued
flood - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा के तटबंध टूटने से कई गांव पानी की चपेट में है और कई गांव के आवागमन पूरी तरह बंद हो गए हैं। यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिन से निपटने के लिए शासन प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही वार्ड कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग 01233280294 इस नंबर पर कोई भी बाढ़ राहत कार्य के लिए 24 घंटे संपर्क कर सकता है। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ में फंसे या अन्य जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क करें तुरंत उनकी मदद की जाएगी।

विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र में मौजूद विद्यालयों में अनिश्चित अवकाश घोषित
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गंगा का तटबंध टूटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई गांव में पानी पहुंच चुका है, जिसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अखिलेश यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा को क्षेत्र के छह स्कूलों को सामान्य स्थिति होने तक अनिश्चित अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने बताया कि प्रथम आदेश में सिरजेपुर पटेल नगर पटेल, हादीपुर गांवड़ी, रुस्तमपुर भीमकुंड, फतेहपुर प्रेम, तारापुर, लतीफपुर आदि विद्यालय को स्थिति सामान्य होने तक अवकाश घोषित किया गया है।

परिजनों को भी कहा गया है कि अपने बच्चों को स्कूल में भेजें जब तक बाढ़ से स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें।

आदेश में कहा गया है कि फतेहपुर प्रेम के निकट गंगा तट बन्द टूट जाने के कारण इन सभी गांवों में पानी बहुत अधिक मात्रा में पहुच चुका है। अपने विद्यालय के बच्चो के अभिभवकों से संपर्क कर उन्हें जब तक सामान्य स्थिति नही हो जाती है विद्यालय नही आने व सुरक्षित स्थान पर रहने को सूचना प्रेषित करें।

24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे बाढ़ राहत में लगे अधिकारी: एसडीएम अखिलेश यादव
खादर क्षेत्र में दो स्थानों पर गंगा ने कच्चे तटबंध को तबाह कर दिया है और पानी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है कई गांव में पानी पहुंच चुका है जिसे देखते हुए शासन प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ राहत कार्यों में लगे अधिकारियों को 24 घंटे की ड्यूटी पर अलर्ट रखा गया है जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है अगर बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को किसी भी राहत की जरूरत है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अगर वह अपने स्थानों पर सुरक्षित हैं और उनके पास खाद्य वस्तुएं समाप्त हो गई है तो इसके लिए भी वह फोन कर सकते हैं जिसके लिए पीएससी की फ्लड कंपनी और एसडीआरएफ टीम उनके पास तक सहायता पहुंचाएगी।

साथ ही किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा या अन्य सेवाएं चाहिए तो वह भी उनके पास तुरंत पहुंचाई जाएंगी उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं गंगा का जलस्तर में वृद्धि हो सकती है जिसे देखते हुए खादर क्षेत्र में एलाउंसमेंट भी कराया गया है और लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है।

एडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। गंगा के जलस्तर की हर घंटे जानकारी ली जा रही है साथ ही क्षेत्र के लोगों के साथ भी शेयर की जा रही है। ताकि उन्हें हर गतिविधि का पता आसानी से चल सके।

तटबंध टूटने से कई गांव का आवागमन बंद
गंगा के टूटे तटबंध के कारण क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, सिरजेपुर, राठौरा कला शेरपुर, दबखेड़ी आदि गांव के संपर्क मार्गों पर पानी अधिक होने के कारण संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इन गांव के लोग अब सुबह होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

जंबूद्वीप की धर्मशाला को बनाया गया राहत सेंटर
प्रशासनिक अधिकारियों ने खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को सुरक्षित निकालकर लाने के लिए हस्तिनापुर की जैन धर्मशाला जंबूद्वीप की धर्मशाला को रिजर्व किया है जहां पर लोगों लाया जाएगा वहीं लोगों से अपील भी की जा रही है कि आप हस्तिनापुर धर्मशाला में पहुंचकर सुरक्षित स्थान पर शरण ले जब तक हालात सामान्य होंगे तब तक यहां सारी सुविधा प्रशासन की ओर से की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed