UP: हस्तिनापुर में हर तरफ खतरा, बाढ़ ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, हालात देख उड़े अफसरों के होश
Meerut News : हस्तिनापुर में बाढ़ से हर तरफ खतरा मंडराया हुआ है। बाढ़ का पानी गांवों में पहुंच कर लोगों के घरों में घुस गया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान गांवों के हालात देखकर अफसरों के भी होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांवों में लोगों के घरों तक पहुंच गया है। वहीं, घरों में पानी घुसने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और उनका जीना दुश्वार हो गया है।
बता दें कि हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के समीप से गंगा का कच्चा तटबंध टूट गया था, जहां से लगातार पानी निकल रहा है। खादर क्षेत्र के गांवों में चारों ओर पानी ही पानी भरा हुआ है।
क्षेत्र के गांव लतीफपुर और किशनपुर में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। अब लोग सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए पलायन करने की तैयारी में हैं। उधर, एडीएम प्रशासन सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पीड़ितों के घरों पर जाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाइएं। उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी कहा कि हर संभव मदद के लिए शासन-प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं। क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की टीम तैनात की गई है। वहीं, लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
2021 से लगातार पानी निकलने से खादर क्षेत्र के कई गांव की स्थिति नाजुक होती जा रही है। बाढ़ का पानी घरों में आता देख ग्रामीण खौफ में है। उधर, जहरीले सांप और अन्य जलीय जीव घरों तक पहुंच रहे हैं, जिनसे ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हो रहे हैं। इस समय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
अगर कम नहीं हुआ जलस्तर तो होगी बड़ी तबाही
पिछले दो दिनों से जलस्तर लगातार खादर क्षेत्र में हालत खराब कर रहा है। वहीं, गंगा का जलस्तर अगर अगले 24 घंटे में कम नहीं हुआ तो खादर क्षेत्र के हालात बाद से बदतर हो जाएंगे। हालांकि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं।
कई गांव में पहुंचा पानी, स्थिति नाजुक
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। एडीएम प्रशासन सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम अखिलेश यादव बाढ़ राहत कार्य के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें बाहर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि लगातार पानी बढ़ने से परेशानियां बढ़तीं जा रही हैं। उनके पास खाने-पीने की सामग्री भी पूरी तरह भीग चुकी है। लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोले ने किया बेड़ा पार: प्रेमिका से हुई शादी तो हरिद्वार से लेटकर जल लाया युवक, साले सहवाग को भी ले गया था साथ
बाढ़ के पानी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर रहे हैं। गांव के रास्ते सुने पड़े हुए हैं और अधिकारी लगातार लोगों की मदद के लिए निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल, बाबा औघड़नाथ मंदिर में बना हाईटेक कंट्रोल रूम