फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five injured in collision between two cars

Meerut News: दो कारों की भिंडत में पांच घायल

Sun, 18 Jan 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jan 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Five injured in collision between two cars
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बिजौली के निकट दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों कारों में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार रविवार अपराह्न करीब दो बजे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। मुंडाली निवासी अबरार अपने साथी सोनू पुत्र नूर मोहम्मद, साहिल पुत्र शान मोहम्मद एवं एक अन्य के साथ सर्विस रोड से होते हुए मेरठ जा रहा था। बिजौली के समीप सामने से दूसरी कार आ रही थी जिसमें नोएडा के याकूबपुर निवासी भानु त्यागी सवार थे। दोनों कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जहां दोनों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कारों से निकालकर उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed