{"_id":"66e365144d7bc468f2054fa4","slug":"five-injured-in-collision-between-tractor-trolley-and-pickup-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105163-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप की भिड़ंत में पांच घायल
विज्ञापन
सरधना। सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुलतान नगर के सामने पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सरधना के मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी दानिश, शकील अहमद, मोहल्ला आजाद नगर निवासी मोइन और मोहल्ला जोगियान निवासी नवेद व नासिर पिकअप में सवार होकर बागपत जिले के अमीनगर सराय में बृहस्पतिवार को पैठ में दुकान लगाने जा रहे थे। दूसरी तरफ से शामली जिले के झिंझाना निवासी कौशर व माजिद पुत्र यामीन हर्रा से अपने घर की ओर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ रहे थे।
दोनों वाहन जसड़ सुल्तान नगर के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने आगे चल रही बुग्गी को बचाने के लिए ओवरटेक किया तो दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सक ने घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।