फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five infected in Daurala, Sardhana and Parikshitgarh

दौराला, सरधना एवं परीक्षितगढ़ में पांच संक्रमित

Mon, 30 Nov 2020 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Five infected in Daurala, Sardhana and Parikshitgarh
मवाना/दौराला/सरधना/परीक्षितगढ़। कोरोना संक्रमण क्षेत्र में तेजी से बढ़ने लगा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। जिसमें दौराला एवं दुल्हैड़ा का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं, सरधना के महादेव गांव का एक युवक पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 45 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें सभी नेेगेटिव मिले। वहीं 10 लोगों के फिर आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे हैं।
विज्ञापन

वहीं, लावड़ एवं दौराला क्षेत्र में जैसे जैसे जांच बढ़ रही है, वैसे ही संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। दौराला सीएचसी प्रभारी सचिन मलिक के अनुसार रविवार को 93 टेस्ट कराए गए। जिनमें से दुल्हैड़ा एवं दौराला का एक-एक ग्रामीण पॉजिटिव आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए और बिना मास्क के बाहर नहीं निकलना चाहिए। आवश्यक कार्य होेने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरधना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। जिसमें कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि रविवार को 29 लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई है। इसमें 28 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि महादेव निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मेरठ के अस्पताल में भिजवा दिया है। डॉ. अमित कुमार का कहना है कि अभी लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक माह से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिससे के चलते स्वास्थ्य विभाग घर-घर कोरोना की जांच कर रही है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम अतलपुर निवासी 31 वर्षीय महिला एवं खाईखेड़ा निवासी एक वर्षीय संक्रमित मिले। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed