फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five huts burnt in fire in Ahedi colony

Meerut News: अहेड़ी की बस्ती में आग से पांच झोंपड़ी जली

Wed, 09 Apr 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five huts burnt in fire in Ahedi colony
ग्राम आसिफाद मध्य गंग नहर की पटरी पर  अहेडी समाज के लोग खुले आसमान के नीचे सरकार से मदद की गुहा - फोटो : संगठन
परीक्षितगढ़। गांव आसिफाबाद स्थित मध्य गंग नहर की पटरी स्थित अहेड़ी की बस्ती में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच झोपडि़यों में रखा करीब पांच लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार, ब्लाक प्रमुख ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुध ली और सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव आसिफाबाद मध्य गंग नहर की पटरी स्थित अहेडी की बस्ती है। बस्ती के लोग मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। सोमवार की रात करीब 11 बजे अहेडी बस्ती में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर देर रात ही दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। वह गेहूं की कटाई, पशुओं के लिए चारा व रिश्तेदारी में गए हुए थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

आग में पीड़ित बबलीश, महेंद्र, पूनम, मनोज व वीरवती की झोपड़ियों में रखी चारपाई, कपड़ा, खाद्य सामग्री, अन्य जरूरत का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित बबलीश की पत्नी बबली, सुमित, महेंद्र की संतान रिया, जैदव कशी, पूनम के बच्चे सोनिया, पायल, आरती, अंजलि, अरुण, शिवा, मनोज पत्नी बिन्नो, पुत्री खुशी, बैबी, पुत्र आशीष, सूरज व वीरवती का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील टीम प्रशासन से नायब तहसीलदार अंकित तोमर, नितिन सैनी, पटवारी शिवम कुमार, ब्लाॅक प्रमुख ब्रह्म सिंह, ग्राम प्रधान गुल्लू गिरि पीड़ितों के आवास पर पहुंचे और सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सपा नेता किशोर वाल्मीकि, सरदार नरवैर सिंह खालसा, गौरव राणा व भाकियू कार्यकर्ता अमृत पाल सिंह, डॉ. रणवीर सिंह ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री वितरित की।




पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरित की

आग में जली पांच झोपड़ियों के पीड़ितों को सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने साथियों के साथ गांव पहुंचकर सांत्वना दी और सभी पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरित की। किशोर वाल्मीकि ने एसडीएम को भी फोन कर सूचना दी और पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की। सरकार पीड़ितों के पक्के मकान बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed