फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five hours jammed by keeping the businessman's body

व्यापारी का शव रखकर जाम लगाया, विधायक भी धरने पर बैठे

Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five hours jammed by keeping the businessman's body
मेरठ/सरधना। सरधना में युवा व्यापारी दीपक की हत्या के बाद रविवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट गया। बस अड्डा पुलिस चौकी के सामने दीपक का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। भाजपा विधायक संगीत सोम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद धरना खत्म कर शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला खेवान निवासी जूता व्यापारी दीपक प्रजापति (27) पुत्र ओमपाल की शनिवार रात पुलिस चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन दीपक का शव लेकर पुलिस चौकी बस स्टैंड पहुंच गए। कई व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने घटना का खुलासा नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार और एसपी सिटी एएन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

भीड़ बोली, एसएसपी को बुलाओ
पुलिस-प्रशासन ने शनिवार रात ही दीपक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस को अंदेशा था कि भाजपा विधायक ने शनिवार रात ऐलान किया था कि शव का अंतिम संस्कार तभी होगा जब हत्यारे पकड़े जाएंगे। ऐसे में पुलिस अधिकारी दीपक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने लगे। लेकिन देखते ही देखते भीड़ ने शव रखकर धरना शुरू कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया। इस दौरान भीड़ मौके पर डीएम और एसएसपी को बुलाने और दस लाख रुपये की आर्थिक दिलाने की मांग पर अड़ गई। कहा कि उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा। बाद में एसएसपी अजय साहनी को मौके पर पहुंचना पड़ा। एसएसपी ने विधायक संगीत सोम और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। विधायक ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने घटना के खुलासे के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। अगर 48 घंटे बाद भी वारदात का खुलासा नहीं होता है तो वह परिजनों के साथ खड़े होंगे। दोपहर एक बजे के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटीक रैकी के बाद की हत्या, युवती समेत 3 हिरासत में
मेरठ/सरधना। दीपक की हत्या सटीक रैकी के बाद की गई थी। दीपक के पिता ने जहां किसी रंजिश से इनकार किया है। वहीं पुलिस ने दीपक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया है कि हमलावर दो नहीं बल्कि चार थे। दो बाइकों पर दो-दो हमलावर थे। पहले तमंचे से गोली चलाई गई जो मिस हो गई थी। इसके बाद दूसरे हमलावर ने असलाह दीपक की कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। दीपक जिस जिम में जाता था वहां भी पुलिस ने पूछताछ की है और जिस होटल से खाना खाकर निकला था, वहां भी जांच की गई। हमलावरों ने नकाब लगा रखा था जबकि बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। हालांकि कॉल डिटेल के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

नेताओं ने दी सांत्वना
सरधना। सपा नेता अतुल प्रधान ने सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की मांग की। वहीं, प्रसपा नेता शशि पिंटू राणा, जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा आदि ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ दीपक की दोनो बहनों की सरकारी नौकरी लगवाने की मांग की। संवाद
अहम सुराग हाथ लगे
पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed