फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five Gotaskar injured due to bullet in encounter

मुठभेड़ में गोली लगने से पांच गोतस्कर घायल

Tue, 02 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Five Gotaskar injured due to bullet in encounter
मुठभेड़ में गोली लगने से पांच गोतस्कर घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। करीब छह दिन पूर्व डाहर-रिठाली के जंगल में गोकशी करने के आरोपियों को रविवार रात पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से पांच गोकश घायल हो गए। जबकि एक अन्य आरोपी को भी काबू किया है। पुलिस ने गोकशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, एक कार व गोवंश बरामद किया है। आरोपियों को उपचार के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली रिठाली में आम के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए गोकश आने वाले हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। भनक लगते ही गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें पांच गोकश घायल हो गए। एक अन्य आरोपी ने भाग निकलने की कोशिश की, पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।
विज्ञापन

घायल बदमाशों के कब्जे से पांच तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण व एक कार बरामद की गई। घायल बदमाशों को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलमान पुत्र महबूब, इमरान पुत्र यूनुस, सलीम पुत्र इरशाद, आमिर पुत्र फकरुद्दीन निवासी सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ व गोपाल पुत्र मटरू सिंह निवासी हासमपुर थाना जानसठ मुजफ्फरनगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि फुरकान पुत्र शकील निवासी सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को भी दबोचा गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने गत 23 फरवरी की रात डाहर-रिठाली के जंगल में बड़ी मात्रा में गोकशी की वारदात का अंजाम दिया था।
गोवंशों को बेचता था गोपाल
पुलिस ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड गोपाल है। यह जंगल में बकरी व गोवंश चराने के बहाने दिनभर रेकी करता था। पशु चराने के बहाने वह गोवंश को इकट्ठा कर लेता था और रात में अपनी टीम के सदस्यों को बुलाकर आसानी से गोकशी करके मांस की सप्लाई मेरठ करवाता था। गोपाल गोकशी से पूर्वू गोवंश को नशे के इंजेक्शन देकर बेहोश करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed