फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five-day long bhandara begins on Mahashivratri

Meerut News: महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय भंडारा शुरू

Wed, 11 Feb 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Five-day long bhandara begins on Mahashivratri
कांवड सेवा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए। (मवाना)
मवाना। हस्तिनापुर रोड गंग नहर पुल पर महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद और प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप ने किया। संचालन राष्ट्रीय किसान परिषद के जिलाध्यक्ष सुभाष गाब्बा के नेतृत्व में किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। महानगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी ने जानकारी दी कि शिविर में कांवड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। उनके आराम के लिए टेंट, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था की है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए दवाओं का प्रबंध भी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए पांचों दिन तक प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अंकुर, जिला कोषाध्यक्ष महेश आर्य, गोपाल फिटकरी, सचिन गुप्ता, अमर रस्तोगी, अर्क बंसल, राजा सैनी, रोहित त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed