फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five cameras installed at student troubleshooting center

छात्र समस्या निवारण केंद्र पर लगाए पांच कैमरे

Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Five cameras installed at student troubleshooting center
छात्र समस्या निवारण केंद्र पर लगाए पांच कैमरे
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएससू कैंपस के छात्र समस्या निवारण केंद्र के बाहर दलालों पर नजर रखने के लिए पांच सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को यह आदेश भी जारी कर दिए हैं कि एक छात्र को एक ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अगर छात्र खुद प्रमाण पत्र लेने के लिए नहीं आता है तो प्रमाण पत्र लेने वाले का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि सभी कर्मचारियों को ये आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही शिकायतें मिली थी कि कर्मचारियों द्वारा छात्रों की बजाय दूसरे व्यक्ति को कई-कई प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब वह औचक रिकॉर्ड चेक करेंगे। अगर रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राओं से पैसे लेकर प्रमाण पत्र जल्दी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों पर शिकंजा कसने के लिए पांच कैमरे लगाए गए हैं। जिससे ऐसे दलालों पर नजर रखी जा सके। परीक्षा नियंत्रक ने कर्मचारियों से कहा है कि केंद्र के भीतर कोई भी नहीं आएगा। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों के बनाने में देरी होने पर संबंधित कर्मचारी से इसको लेकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

दलालों की सूचना देने को जारी होंगे तीन नंबर
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि कैंपस में बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कई जगहों पर छात्रों को भ्रमित कर पैसे लेने वालों की शिकायत के लिए तीन नंबर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने युवक को पीटा
छात्र समस्या निवारण केंद्र के बाहर एक युवक को केंद्र पर लगे कैमरे में दूसरे छात्र की बाइक में चाभी लगाते देख कर्मचारी ने शोर मचा दिया। इस पर छात्रों ने युवक की जमकर पिटाई की। विवि के सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर किसी तरह उसे छात्रों से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। युवक ने बताया कि उसकी तो खुद की बाइक चोरी हो गई है, वो तो वैसे ही खड़ा हुआ था। युवक को मेडिकल पुलिस पूछताछ के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed