फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bodies were kept on the road for several hours, people created uproar

कई घंटे तक पांच शव रखे रहे सड़क पर, लोगों ने किया हंगामा

Sat, 30 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five bodies were kept on the road for several hours, people created uproar
कई घंटे तक पांच शव रखे रहे सड़क पर, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड स्थित शवदाह गृह में अव्यवस्था पर लोगों ने हंगामा किया। कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के बाद चार घंटे तक शवदाह गृह को सैनिटाइज नहीं किया जा सका, जिस कारण पांच शव चार घंटे तक सड़क पर ही रहे। मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, तब जाकर सैनिटाइज करने के लिए टीम पहुंची।

गंगा मोटर कमेटी के साथ जिला प्रशासन के द्वारा किए गए दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। आए दिन पुरोहित शवों के अंतिम संस्कार करने से मना कर देते हैं। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि सामान्य मृत्यु होने पर कई मृतकों को चार कंधे तक नहीं नसीब नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को ब्रह्मपुरी निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव शवदाह गृह पहुंचा था। 11:00 बजे के बाद किसी को भी शवदाह गृह में आने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच शास्त्रीनगर, चमार दरवाजा, लिसाड़ी थाना क्षेत्र और अन्य स्थानों से एक के बाद एक पांच शव सूरजकुंड पहुंच गए। दो घंटे खड़े रहने के बाद शवों को लेेकर पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शास्त्रीनगर से आए प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि शवदाह गृह में प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार के बाद शवदाह गृह में सैनिटाइजेशन का कार्य हो जाना चाहिए, लेकिन टीम नहीं पहुंची। एडीएम सिटी से उन्होंने मामले की शिकायत की। उसके बाद सूरजकुंड शवदाह गृह में सैनिटाइजेशन के लिए गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed