फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bigha crop of sugarcane burnt due to negligence of Electricity Corporation

विद्युत निगम की लापरवाही से गन्ने की पांच बीघा फसल जली

Sat, 26 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five bigha crop of sugarcane burnt due to negligence of Electricity Corporation
विद्युत निगम की लापरवाही से गन्ने की पांच बीघा फसल जली
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी पीड़ित किसान ने वर्ष 2018 में विद्युत निगम से जर्जर लाइन का तार बदलने की शिकायत की थी। लेकिन विद्युत निगम ने लाइन का तार नहीं बदला। बृहस्पतिवार को जर्जर तार से निकली चिंगारी से गन्ने की पांच बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गांव लालपुर निवासी किसान संजीव कुमार पुत्र महावीर सिंह के अनुसार उसकी लालपुर मंढैया रोड पर कृषि भूमि है। उसकी जमीन के पास में ही खरखौदा निवासी पुनीत त्यागी का पुराना नलकूप है, जिसके पास में पुरानी जर्जर तारों की बिजली की लाइन है। लाइन में आए दिन फाल्ट होता रहता है, जिससे लाइन के नीचे खड़ी फसलों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। इसी के चलते पीड़ित किसान ने वर्ष 2018 में विद्युत निगम को एक शिकायती पत्र देकर लाइन बदलवाने की मांग की थी। लेकिन विद्युत निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को उक्त जर्जर लाइन से निकली चिंगारी से पीड़ित किसान की गन्ने की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान व ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक गन्ने की पांच बीघा फसल जल गई। शुक्रवार को इस मामले में पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed