Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused arrested for transformer theft, sent to jail

Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 19 Apr 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for transformer theft, sent to jail
सरूरपुर। ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी व बरामद माल। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी का ट्रांसफार्मर चोरी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई थाना क्षेत्र के जंगलों में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ के बाद आरोपी सन्नी, कपिल, बिजेंद्र, समद, अहमद व बिजेंद्र निवासी कस्बा सरधना को कोर्ट में पेश किया गया।

दो दिन पूर्व आरोपियों ने भूनी स्थित कौटिल्य तोमर की फैक्टरी से ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबा व कॉइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित कौटिल्य तोमर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार शाम थाना पुलिस भूनी रजबहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक सेंट्रो कार व बाइक पर सवार पांचों आरोपी दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 80 किलो तांबा व ट्रांसफार्मर की कॉइल बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में करीब 15 ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed