{"_id":"6643f136f12b10dde507be44","slug":"first-wife-created-ruckus-during-marriage-groom-reached-police-station-meerut-news-c-29-1-mng1001-122329-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निकाह में पहली पत्नी ने किया हंगामा, दूल्हा पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निकाह में पहली पत्नी ने किया हंगामा, दूल्हा पहुंचा थाने
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मंदवाड़ा गांव में दूल्हे के दूसरे निकाह के दौरान उसकी पहली पत्नी भी परिजनों के साथ पहुंच गई। पहली पत्नी व परिजनों ने विवाह में हंगामा किया। दूल्हा पक्ष के साथ उनकी गाली गलौज और मारपीट हुई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पहली पत्नी ने बताया कि विवाद कोर्ट में विचाराधीन है, अभी तलाक भी नहीं हुआ है। कोतवाली से दोनों पक्ष वापस लौट गए। बाद में दूल्हे का दूसरा निकाह सम्पन्न हो गया।
मंगलवार को गंगोह निवासी सावेज निकाह करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा गांव में बरात लेकर पहुंचा था। बराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान सावेज की पहली पत्नी साहिबा अपनी माता, भाई मौसम व पिता जानबाज के साथ विवाह समारोह में पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि सहारनपुर जनपद के ननौता की रहने वाली साहिबा की शादी दो नवंबर 2020 को गंगोह निवासी सावेज पुत्र तहसीन के साथ हुई थी। इसी दौरान दूल्हे सावेज व उसके परिजनों की साहिबा व उसके परिजनों के साथ गाली गलौज व मारपीट हुई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया।
कोतवाली में सावेज की पहली पत्नी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सावेज व साहिबा के बीच तलाक नहीं हुआ है। वहीं आरोपी सावेज के पिता तहसीन ने पुलिस को बताया कि उनका समझौता हो चुका है। दोनों पक्षों के शपथपत्र पर हस्ताक्षर है। कोतवाली में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही है। गंगोह में मुकदमा दर्ज है। दोनों पक्ष कोतवाली से वापस चले गए हैं। बाद में दूल्हे का दूसरा निकाह हो गया है।