फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First wept bitterly in front of my brother, then committed suicide by shooting

पहले भाई के सामने फू ट-फू ट कर रोया, फिर गोली मारकर कर खुदकुशी

Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
First wept bitterly in front of my brother, then committed suicide by shooting
पहले भाई के सामने फू ट-फू ट कर रोया, फिर गोली मारकर कर खुदकुशी
विज्ञापन

रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के गांव आजमपुर में मंगलवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक कई दिन से आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमपुर गांव निवासी विपुल (35) पुत्र चंद्रवीर सिंह दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का कहना है कि विपुल खुद को पुलिस की गाड़ी पर प्राइवेट ड्राइवर बताता था। विपुल के बड़े भाई दीपक के मुताबिक सोमवार रात विपुल करीब दो बजे घर आया था और अपने कमरे में सो गया। मंगलवार सुबह दीपक उसके कमरे में पहुंचा तो विपुल रो रहा था। दीपक ने कई बार रोने का कारण पूछा, लेकिन विपुल ने दीपक को कमरे से बाहर कर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कुछ मिनट बाद ही विपुल के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। काफी कोशिश के बाद दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में सोफे पर विपुल खून से लथपथ पड़ा मिला। गोली उसके सिर में लगी थी। उसकी मौके पर मौत हो गई। नजदीक ही तमंचा भी पड़ा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन की शादी नहीं हुई थी। पिछले कई दिन से वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed