बिजनौर: तीन तलाक पर नए अध्यादेश के बाद देश में पहला मामला दर्ज, दरोगा पर गिर सकती है गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर नया अध्यादेश लागू होने के बाद बिजनौर में देश का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली देहात थाने में दिए तीन तलाक और निकाह मामले में पत्नी को तलाक देने वाले पति गुलफाम सहित पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। हल्का दरोगा विजय सिंह पर भी गाज गिर सकती है । तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने हाल ही में तीन साल की सजा का प्रावधान किया है। लेकिन यहां हुआ कुछ ऐसा जैसे थानेदार को कोई जानकारी ही न हो। जानें क्या था पूरा मामला:-
एसपी उमेश कुमार सिंह ने गांव बरूकी के रहने वाले एक युवक द्वारा पहली पत्नी को थाने में तलाक व प्रेमिका से थाने में ही निकाह करने के मामले की जांच सीओ नगीना को सौंपी हैं। मंगलवार को सीओ नगीना कोतवाली देहात थाने पहुंचे। सीओ ने थाने में विवाहित प्रेमी युगल के बयान लिए। पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है।
गांव बरूकी निवासी गुलफाम का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन गुलफाम के परिजनों ने उसी दौरान उसका निकाह 15 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में हल्दौर क्षेत्र के गांव पावटी निवासी नौशाद की पुत्री सल्तनत से कर दिया था। निकाह के बाद सल्तनत की रुखसती नहीं हुई थी।
प्रेमिका गुलफाम के घर जा बैठी व उससे निकाह करने जिद पर अड गई। गुलफाम की पत्नी सल्तनत भी परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों में थाने में समझौता वार्ता हुई। वार्ता के बाद गुलफाम ने थाने में ही अपनी पहली पत्नी सल्तनत को मोबाइल से तीन बार तलाक दे दिया।
समझौते में दोनों पक्षों में तलाक की रखी गई रकम की गुलफाम की पत्नी को दे दी गई। थाने में मौलवी को बुलाकर पुलसि की मौजूदगी में गुलफाम का उसकी प्रेमिका से निकाल करा दिया गया। एसपी ने थाने में निकाह कराने की जांच सी ओ नगीना प्रवीन कुमार को सौंपी गई। मंगलवार को सीओ प्रवीण कुमार कोतवाली देहात थाने पहुंचे।
सीओ ने गुलफाम व उसकी प्रेमिका को बुलाकर उनके बयान लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व हेड मोहर्रिर के बयान लिए गए। जांच शुरू होने से थाने मे निकाह कराने वाले पुलिस वालों के हाथ पांव फूले हुए है। पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है। पुलिस थाने मे निकाह कराने की बात से हाथ खडे़ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/