फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on the highway, coffee cafe operator jumped from Khirwa flyover

हाईवे पर फायरिंग, खिर्वा फ्लाईओवर से कूदा कॉफी कैफे संचालक

Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Firing on the highway, coffee cafe operator jumped from Khirwa flyover
कंकरखेड़ा। सरधना रोड निवासी प्रिंस कॉफी कैफे संचालक है। उसके पिता विनोद कुमार सेना से रिटायर्ड है। प्रिंस के दोस्त लक्ष्य की एक युवक से इंस्टाग्राम पर कहासुनी हो गई थी। लक्ष्य ने इसकी जानकारी प्रिंस को दी। इसके बाद दोनों पक्षों में फोन पर गाली-गलौज हो गई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर आमने-सामने आ गए और हाईवे पर ही मारपीट करने लगे। इस बीच जाम की स्थिति बन गई। एक युवक ने तमंचे से फायर भी किया। जान बचाने के लिए प्रिंस दस फीट की ऊंचाई से फ्लाईओवर से नीचे कूद गया और चोटिल हो गया। उसने वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed