फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on the groom's father in Mandha program

मंढा कार्यक्रम में दूल्हे के पिता पर फायरिंग

Tue, 19 Aug 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Firing on the groom's father in Mandha program
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के हसीन गार्डन में रविवार रात मंढा कार्यक्रम में दो युवकों ने दूल्हे के पिता पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही गोली उसे नहीं लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

हसीन गार्डन निवासी सावर के पुत्र शाहबाज की शादी से पूर्व रविवार रात घर में मंढा का कार्यक्रम चल रहा था। घर में काफी मेहमान और आसपास के लोग आए हुए थे। डीजे पर गाने बज रहे थे। आरोप है कि करीब डेढ़ बजे डिवाइन स्कूल के पास रहने वाले दिलशाद और अजमल तमंचे लेकर वहां आ गए। दोनों ने तमंचे से सावर पर गोली चला दी। सावर के बराबर से गोली निकल गई। गोली चलने से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed