फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing on former BJP MLA Jitendra Satwai, case filed against six youths of the village

Meerut News: भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई पर फायरिंग, गांव के छह युवकों पर केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Firing on former BJP MLA Jitendra Satwai, case filed against six youths of the village
रोहटा। पूर्व विधायक द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में रोहटा थाने पर धरना प्रदर्शन करत
रोहटा (मेरठ)। सिवालखास विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई और उनके भाई चंद्रप्रकाश ने बुधवार देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया। चंद्रप्रकाश ने रोहटा थाने पर गांव के ही भाकियू कार्यकर्ता गौरव, सौरभ, नोनू और तीन अज्ञात आरोपियों पर हत्या की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मौके पर जाकर एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ रोहटा थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि आगामी तीन दिन में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर दोपहर 12 बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रधानाचार्य जितेंद्र सतवाई ने बताया कि गांव सतवाई स्थित उनके घर के सामने एक मकान में कई माह से देर रात तक कुछ युवक शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। वे रास्ते में गुजरने वाली महिलाओं पर तंज कसते हैं। इनको कई बार रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने बताया कि बुधवार रात भी इन युवकों को समझने का प्रयास किया। उस समय वे वहां से चले गए। उन्होंने कुछ देर बाद आकर गाली गलौज की और फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। सुरक्षाकर्मी अरुण कुमार के बीच में आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज होने पर और सौरभ की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे भाकियू जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोहटा थाने पर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष का आरोप था कि भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने उनके समर्थकों पर फायरिंग का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्यकर्ताओं ने सात घंटे थाने पर नारेबाजी करते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग करने पर अड़ गए और हंगामा करने लगे।
---
सौरभ को जमानत देकर छोड़ा
भाकियू जिला सचिव हर्ष चहल ने कहा अगर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। हंगामा ज्यादा बढ़ता देख थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक के आरोपों को निराधार झूठा बताया और कहा कि एक जमीन की खरीद की रंजिश को लेकर पूर्व विधायक ने इन्हें झूठा फंसाया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सौरभ को थाने से ही जमानत देकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

----------------
एसपी देहात करेंगे जांच
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एसपी देहात अभिजीत कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वह तीन दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट देंगे। इसके बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed