{"_id":"5d87df6c8ebc3e93d76c492d","slug":"firing-indiscriminately-for-not-celebrating-birthday-in-icu-meerut-news-mrt444746227","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में आए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में आए मरीज
विज्ञापन
अस्तपाल में गोली लगने के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : aaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर थानाक्षेत्र में दबंगई व फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार आधी रात के बाद शराब के नशे में धुत दो युवकों ने अप्सनोवा अस्पताल के आईसीयू में मरीज का बर्थडे न मनाने देने पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इंचौली थानाक्षेत्र के धनपुर गांव निवासी आबाद पुत्र अल्लाह बंदे को बृहस्पतिवार को रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित अप्सनोवा अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसका ऑपरेशन हुआ। शनिवार को ही आबाद का जन्मदिन था। शनिवार देर रात आबाद के कुछ दोस्त उसका जन्मदिन मनाने अस्पताल पहुंचे थे। युवक शराब के नशे में थे, इसलिए गार्ड ने उन्हें आईसीयू में जाने से रोक दिया था। लेकिन दो-तीन युवक आईसीयू में घुस गए और आबाद को जोर-जोर से हैप्पी बर्थडे टू यू कहने लगे। आईसीयू में शोर मचने पर कर्मचारियों ने इन युवकों को सख्ती से बाहर कर दिया। इस पर आरोपी युवक गालीगलौज करते हुए वहां से चले गए।
आधी रात के बाद करीब 3:30 बजे फिर दो युवक बाइक से अस्पताल पहुंचे और जबरन आईसीयू में घुसकर बर्थडे केक काटने की बात कहने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो नशे में धुत युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। तीन से चार राउंड फायरिंग से आईसीयू, क्लीनिक और रिसेप्शन के शीशे टूट गए। अस्पताल के कर्मचारी व मरीज दहशत में आ गए। सूचना पर एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें दो युवक गोलियां चलाते कैद मिले। अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने मोनू व अनुज निवासी तोफापुर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी अतरपाल को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद होना बताया।
विज्ञापन
रंगदारी से इंकार
इस मामले के रंगदारी मांगने से जुड़ने की चर्चा पर पुलिस का कहना है कि रंगदारी मांगने को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार अनुज पहले भी हत्या में जेल जा चुका है। ऐसे में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
कड़ी कार्रवाई होगी
इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात