फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Humayunpur over DJ dispute creates panic in the village

Meerut News: हुमायूंपुर में डीजे विवाद में फायरिंग से गांव में दहशत

Tue, 21 Apr 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Firing in Humayunpur over DJ dispute creates panic in the village
घटना के बाद हुमायूंपुर में मौके पर पहुंचे सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी घटना क
- दो पक्षों में पुराना विवाद आया सामने, पुलिस बल तैनात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
थाना पुलिस के अनुसार सोमवार को गांव निवासी राजकुमार के बेटे पंकज की शादी थी। घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बज रहा था। जब बरात गांव के ही प्रवीण के घर के पास पहुंची तो किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बरात आगे बढ़ गई लेकिन विवाद की चिंगारी सुलगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। शाम के समय प्रवीण का बेटा गोटी ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। वह राजकुमार के घर के पास पहुंचा तो फिर से फैसले की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर धारदार हथियार लेकर पहुंचे और असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति असलहे से फायर करता दिख रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पंकज लवानिया और थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। फायरिंग में प्रयुक्त असलहा लाइसेंसी है या अवैध इसकी जांच की जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed