फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पार्टी में सरेआम हुडदंग और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस, बाल-बाल बचे अफसर, तस्वीरें

Tue, 25 Aug 2020 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Meerut News in Hindi: firing in birthday party after reached police the youngers run away in jungal
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में मवाना क्षेत्र के गांव मीवा मार्ग स्थित भट्ठा परिसर में जन्मदिन मना रहे दो दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने खुलेआम हवाई फायर किए। आगे देखिए तस्वीरें...

Meerut News in Hindi: firing in birthday party after reached police the youngers run away in jungal
बाइक छोड़कर भागे युवक - फोटो : अमर उजाला

वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों में भगदड़ मच गई। वे अपने वाहनों को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 12 बाइक और एक कार बरामद की है।

Meerut News in Hindi: firing in birthday party after reached police the youngers run away in jungal
जमकर मचाया था हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

गांव मीवा के समीप भट्ठे पर सोमवार को कुछ युवक जन्मदिन मनाने के इरादे से पहुंचे। उन्होंने यहां जश्न का पूरा इंतजाम कर रखा था। टेंट मालिक से कुर्सी आदि मंगाई हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवकों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं हवाई फायर भी किए। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जन्मदिन मना रहे युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ युवक अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर भागने में सफल रहे। हालांकि कुछ युवक मौका नहीं मिलने पर निजी वाहनों को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News in Hindi: firing in birthday party after reached police the youngers run away in jungal
कई बाइकें बरामद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके से 12 बाइक और एक कार बरामद की है। पुलिस युवकों के संबंध में जानकारी करने में जुटी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हुड़दंग मचाने की जानकारी मिली थी। युवकों द्वारा हवाई फायर नहीं किए गए हैं। उनके मुताबिक 12 बाइक और एक कार बरामद की है। पुलिस युवकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Meerut News in Hindi: firing in birthday party after reached police the youngers run away in jungal
लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसआई बाल-बाल बचे
हुड़दंग मचा रहे युवकों को पकड़ने के पहुंचे एसएसआई नरेंद्र सिंह बाल-बाल बचे। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। इस दौरान एसएसआई स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed