{"_id":"6ae0996b6bc1c40534010f33","slug":"firecracker-traders-should-be-granted-licenses-to-set-up-shops-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1340943-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए दिए जाएं लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पटाखा व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए दिए जाएं लाइसेंस
विज्ञापन
- व्यापारियों ने प्रशासन से की सुरक्षित और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों को दुकान लगाने के लाइसेंस दिए जाने की मांग अब उठने लगी है। पंच महोत्सव के दौरान पटाखों की बिक्री करने वाले कारोबारी निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर लाइसेंस जारी होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे नियमों के अनुसार कारोबार कर सकेंगे।
सदर हनुमान चौक पर दुकान लगाने वाले व्यापारी कुलदीप सिंघल ने कहा कि दीपावली पर पटाकों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पटाका व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध होनी चाहिए। व्यापारियों को पहले से यह जानकारी मिलनी चाहिए कि दुकानें कहां लगाई जा सकती हैं और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है।
गंगानगर पटाखा व्यापारी सुनील ठाकुर ने कहा कि लाइसेंस जारी करने में देरी होने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा है। कई व्यापारी त्योहार के मद्देनजर पहले से माल भी नहीं खरीद पाए हैं। यदि समय पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलती तो परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में समय रहते लाइसेंस जारी करने चाहिए।
विज्ञापन
हनुमान चौक व्यापारी सचिन मित्तल ने कहा कि जिमखाना, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड की तरह पटाकों की बिक्री के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए जाएं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी, आग बुझाने के उपकरण और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन की ओर से तय नियमों का पालन कराने के साथ व्यापारियों को भी सुरक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी दी जाए।
रुड़की रोड पटाखा व्यापारी रिंकू ने कहा कि व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगने से ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी और बाजार में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पटाका व्यापारियों को जल्द लाइसेंस जारी कर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए।