फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire was done to spread panic, case registered

दहशत फैलाने के लिए किया फायर, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire was done to spread panic, case registered
दौराला। सोमवार देर रात गांव चिरौड़ी निवासी राहुल ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए और अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शिव मंदिर के पास से एक खोखा बरामद किया। आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली कि चिरौड़ी गांव में गोली चली है। पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शिव मंदिर के पास फायर हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो घटनास्थल से एक खोखा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गोली चलाने वाला गांव निवासी राहुल था। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। इस मामले में उप निरीक्षक बरन कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed