{"_id":"69b448922b0d79d095077a14","slug":"fire-safety-arrangements-at-event-venues-will-be-verified-meerut-news-c-72-1-mct1004-150082-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समारोह स्थलों में आग से सुरक्षा प्रबंधों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समारोह स्थलों में आग से सुरक्षा प्रबंधों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
मेरठ। छावनी क्षेत्र में स्थित मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल सहित अन्य विवाह समारोह स्थलों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इसके माध्यम से आग से सुरक्षा के मानकों का सत्यापन किया जाएगा।
इस बारे में रक्षा संपदा अधिकारी मेरठ मंडल ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि मेरठ कैंटोनमेंट क्षेत्र के तहत कुछ परिसरों में मैरिज हॉल, बैंक्वेट सुविधाएं, विवाह समारोह स्थल संचालित किए जा रहे हैं। यहां सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे आयोजनों से संबंधित अग्नि सुरक्षा के जोखिम को देखते हुए छावनी परिषद की ओर से अग्निशमन विभाग के सहयोग से सुरक्षा ऑडिट कराया गया था।
अब निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए ऐसे आयोजन स्थलों के स्वामी, कब्जाधारी, संचालक, प्रबंधक अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रमाणपत्र 15 दिन के अंदर रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय में जमा कराएंगे।