महिला थाने के बाहर खड़े बाहनों में लगी भीषण आग, पुलिस अफसरों में मची अफरा-तफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में महिला थाने के सामने खड़े वाहनों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से पांच वाहन जल गए। ये वाहन विभिन्न मुकदमों से संबंधित थे और कई सालों से थाने के बाहर खड़े हुए थे।
चमरावल रोड स्थित महिला थाने के बाहर पांच वाहन खड़े हुए थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर यहां खड़ा कर रखा था। शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से वाहनों में आग लग गई। वाहनों से आग की ऊंची-ऊंची लप्टे निकलने लगी। आग से विकराल रूप धारण कर लिया। इससे महिला पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच वाहन आग की भेंट चढ़ चुके थे। वाहनों के साथ चोरी के मामले में पकड़े गए विद्युत केबिल भी जल गया।
महिला थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीकर फेंक दी। जिस कारण आग लग गई। आग से जले वाहन विभिन्न मुकदमों से संबंधित थे। कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर इन्हें यहां खड़ा किया हुआ था। कई बार कोतवाली पुलिस को यहां से वाहन हटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन वाहन नहीं हटाए गए। कोतवाली पुलिस को आग की जानकारी दे दी गई है।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली में वाहन खड़े करने की जगह न होने के कारण महिला थाने के बाहर मुकदमों से संबंधित वाहनों को खड़ा किया गया था।
आधा घंटे बाद फिर लग गई आग
महिला थाने के बाहर वाहनों में लगी आग को दमकल विभाग की गाड़ी बुझा कर चली गई, लेकिन आधा घंटे बाद फिर से वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ओमपाल सिंह व महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/