फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in grocery store in Sardhana, burnt to ashes

सरधना में किराने की दुकान में आग, सामान जलकर राख

Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store in Sardhana, burnt to ashes
सरधना में किराने की दुकान में आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला गंज बाजार में पुलिस चौकी के निकट एक किराना व्यापारी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
गांव जसड़ निवासी नरेंद्र कुमार जैन की नगर के मोहल्ला गंज बाजार में पुलिस चौकी के निकट किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे व्यापारी अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। करीब साढे़ आठ बजे पड़ोसियों ने उसकी दुकान से धुआं उठता देखकर तो नरेंद्र जैन को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद वह परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा। दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और लोगों ने किसी तरह दुकान का शटर खोला और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed